Malavika Mohanan 2025 : मलाविका मोहनन 2025 में प्रभास के साथ ‘The Raja Saab’ से धमाकेदार तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। फैंस उनकी नई जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मलाविका की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, यह सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी!
मलाविका मोहनन 2025 : प्रभास के साथ ‘The Raja Saab’ में मलाविका मोहनन का धमाकेदार तेलुगु डेब्यू

साउथ सिनेमा में इस साल सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय रही है ‘The Raja Saab जिसमें प्रभास और मलाविका मोहनन की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। यह मलाविका का बहुप्रतीक्षित तेलुगु डेब्यू है जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है जानिए।क्यों ये डेब्यू खास है और मलाविका का अनुभव कैसा रहा ‘The Raja Saab’ के सेट पर।
प्रभास के साथ मलाविका की पहली फिल्म
मलाविका मोहनन अब तक तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक्स के लिए खूब सराही जा चुकी हैं। लेकिन 2025 में वह पहली बार तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं और उनका साथ देने वाले हैं सुपरस्टार प्रभास। फिल्म ‘The Raja Saab’ एक हॉरर कॉमेडी है जिसका निर्देशन मारुति दासरी ने किया है। इस फिल्म में प्रभास का डुअल रोल है जबकि मलाविका के साथ निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं!
#मलाविका का एक्सपीरियंस: एक नया कल्चर, नई भाषा बड़ी चुनौती
मलाविका को हमेशा से तेलुगु भाषा के फोनेटिक्स बहुत पसंद रहे हैं, और वे बताती हैं कि नए इंडस्ट्री में आना उनके लिए अच्छा चैलेंज रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कोई भी नई इंडस्ट्री एक चुनौती होती है – जहां आपको भाषा कल्चर और सेट के अनकहे नियम सीखने पड़ते हैं। लेकिन मैंने हमेशा ऐसे चैलेंजेज को एन्जॉय किया है!
रोल और किरदार क्यों है खास?

मलाविका बताती हैं कि जैसे-जैसे हीरो बड़ा होता जाता है वैसे-वैसे हीरोइन का रोल छोटे पर्दे पर सिमटने लगता है।
लेकिन ‘The Raja Saab’ में उनका किरदार शुरुआत से खत्म तक दृश्यमान है
उनके हिस्से कई स्ट्रॉन्ग और इंटरेस्टिंग सीन आए हैं। मलाविका कहती हैं
“ऐसी बड़ी फिल्मों में एक्ट्रेस का स्ट्रॉन्ग रोल मिलना बहुत रेयर है
और मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस फिल्म से जुड़ने का मौका मिला।!
#प्रभास के साथ काम करने का एक्सपीरियंस
प्रभास के साथ पहली बार काम करने के अनुभव के बारे में मलाविका कहती हैं!
प्रभास बहुत बड़े स्टार हैं लेकिन सेट पर वे बेहद डाउन टू अर्थ और इंस्पायरिंग हैं।
उनकी कमिटमेंट और एनर्जी देखकर अच्छा महसूस होता है। सेट पर माहौल बहुत पॉजिटिव और मज़ेदार था!
रिलीज़ डेट और उम्मीदें
‘The Raja Saab’ का प्रीमियर 5 दिसंबर 2025 को होगा इसे तेलुगु के अलावा तमिल मलयालम
कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। फैंस प्रभास और मलाविका की इस नई जोड़ी को बड़े
पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं और फिल्म का ट्रेलर पहले ही खूब वायरल हो चुका है!
क्यों है ये डेब्यू खास?
मलाविका मोहनन का तेलुगु डेब्यू यूथ और मास ऑडियंस दोनों को एक्साइट करता है!
एक तरफ प्रभास जैसी स्टार पॉवर, दूसरी तरफ मलाविका का फ्रेशनेस और अभिनय क्षमता।
साथ ही हॉरर कॉमेडी की अनोखी जॉनर और मलाविका का ग्लैमरस अवतार
‘The Raja Saab’ को बनाता है 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक।
- Google Birthday: के 28 साल पूरे, Nostalgic Doodle ने याद दिलाए पुराने दिन शुरुआती दौर की यादों को सामने लाता है।
- Mivi One 5G: 6000mAh Battery और बड़े Display के साथ Mivi की Smartphone में Entry!
- Galaxy S25 के लिए One UI 9.0 Stable Update आखिरकार हुआ शुरू यह update Android 17 पर आधारित है!
- Tecno Camon Slim 5G लीक: 5800mAh बैटरी और Dimensity 7100 के साथ आएगा स्लिम लेकिन पावरफुल फोन
- Vivo V70 Lite 5G लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 Turbo का दमदार कॉम्बो
